
👁 13 views Views
5 करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के शाहपुर फगौता में 5 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से धौलाना तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर फगौता में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्थान नामित किया गया है। गांव में छिपी प्रतिभाओं को इस स्टेडियम के माध्यम से निखारने में मदद मिलेगी। ग्रामीण स्टेडियम में ओपन जिम के निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब 2.4630 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























