
हापुड़ में चाय के ठिकाने, जहां जुटती है भीड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ऐसे अनेक ठिकाने हैं जहां कुल्हड़ में चाय पीने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है और अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर दो तीन चाय के ठिकानों पर दिन छिपते ही चाय पीने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। कुल्हड़ में चाय पीने के शौकीन स्कूटर, बाइक आदि से ठिकानों पर पहुंचते हैं। चाय के पियक्कड़ कहते हैं कि चाय में ऐसा क्या है जिसका स्वाद लोगों के मुंह चढ़कर बोलता है और भीड़ जुटती है। चाय वाला कहता है कि वह शुद्ध दूध, बढ़िया चाय पत्ती और उत्तम क्वालिटी की शुगर का इस्तेमाल करता है। चाय में प्रयुक्त दूध, पत्ती व चीनी के मिश्रण को पर्याप्त समय तक उबालता है जो बेहतर स्वाद में तब्दील हो जाता है। यह स्वाद ही लोगों के मुंह लगा है।
बता दे की हापुड़ के पास के कस्बा गुलावठी में एक ठिकाने पर चाय पीने के लिए लोगों की भीड़ जुटती थी। ठिकाने पर बढ़ती हुई भीड़ को देखकर लोगों को संदेह पैदा हुआ कि चाय विक्रेता शायद कोई नशीले पदार्थ का भी प्रयोग करता है। लोगों ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को कर दी। खाद्य विभाग की टीम मंगलवार को गुलावठी में चाय विक्रेता के प्रतिष्ठान पर पहुंची और उबलती हुई चाय का नमूना लेकर जांच को भेज दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















