जनपद निवासी टैंकर चालक की अलीगढ़ में हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी 32 वर्षीय जावेद टैंकर चालक था जिसकी अलीगढ़ में हत्या करने का मामला सामने आया है। टैंकर चालक पिलखुवा की एक डेयरी से दूध भरा टैंकर लेकर दो अगस्त को प्रतापगढ़ गया था। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में हत्या कर दी गई। देर शाम जब गांव में शव पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया।
दो अगस्त को जावेद दूध का टैंकर लेकर पिलखुवा से प्रतापगढ़ के लिए गया था। जाने से पहले यह बताकर गया था कि वह शनिवार 9 अगस्त तक वापस आ जाएगा लेकिन शनिवार की सुबह जब जावेद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मेरठ में ट्रांसपोर्टर से बात की तो वाहन की लोकेशन निकाली। इसके बाद वह अलीगढ़ जनपद में मिला। परिजन ट्रांसपोर्टर के साथ अलीगढ़ पहुंचे तो वहां पता चला कि उसकी हत्या की गई है। जावेद के गले पर निशान थे। इसके बाद देर शाम गांव में जावेद का शव पहुंचा जिसे देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। अलीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























