हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर के पास जंगल में सड़क किनारे युवक और युवती बेहोशी की हालत में मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला शनिवार की सुबह का है जब बलवापुर के जंगल से किसान चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक 24 साल का युवक और 22 साल की युवती सड़क किनारे पड़े हुए हैं जिन्हें मृत समझकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों के सिर में चोट लगने के कारण खून काफी बह चुका था जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























