👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़ के गांव बदरखा में एक बच्चा खसरे से संक्रमित मिला है जिसे स्वास्थ्य विभाग ने दवाई दी है और उपचार शुरू करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव बदरखा पहुंची जहां बच्चे में जांच के दौरान खसरा मिला। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से खसरे के बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में एक बच्चे में खसरा रोग के लक्षण मिले हैं जिसका उपचार किया जा रहा है।
https://ehapurnews.com/hero-bring-aadhaar-card-take-bike-home-offer-9289923209/
























