👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी इलाके में बिजली विभाग ने जर्जर अवस्था में खड़े बिजली के खंभों को बुधवार को बदल दिया। पुराने खंभे काट कर गड्ढे खोदकर बिजली के नए खंभे लगाए। कोई दुर्घटना ना हो इसके चलते विभाग ने खंभों को बदला है। बता दें कि मेन चौराहा तथा एसबीआई के पास लगे बिजली के खंभे को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बदल दिया।
जर्जर अवस्था में खड़े खंभों से खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में लोगों को आने-जाने में डर सता रहा था जिसके चलते बिजली विभाग मे गले हुए खंभों को बदल दिया।
























