
अस्थायी गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी, डा० बृजेश कुमार विश्वकर्मा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, मुख्यालय लखनऊ के द्वारा जनपद हापुड़ में दिनांक 07 सितम्बर व 08 सितम्बर 2026 को वृहद गो संरक्षण केन्द्र, नन्दपुर व कुलपुर एवं अस्थायी गो आश्रय स्थल, उपैडा, असौडा, दहपा की पुलिया एवं मुजफरा बागडपुर का भ्रमण / निरीक्षण किया गया। ग्राम नगला बड, आलमगीरपुर गंगानगर, लठीरा, कुलपुर, सरावनी अटटा, अचपल गढी, रघुनाथपुर, अच्छेजा में टीकाकरण एफ०एम०डी० व एल०एस०डी० का स्थलीय सत्यापन किया गया। जनपद के बाढ ग्रस्त ग्रामों का निरीक्षण कर पशुओं की स्थिति का जायजा लिया गया। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण का विशेष ध्यान रखने के निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर डा० नितिन गौतम, पशु चिकित्साधिकारी, पीरनगर सूदना एवं डा० ओ०पी० मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़ उपस्थित रहे।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















