
नगर पालिका परिषद सभागार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद सभागार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बढ़ते प्रदूषण, स्वच्छता व्यवस्था, पौधरोपण, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक तथा शहर में हरियाली बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों एवं संबंधित लोगों ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने और लोगों को जागरूक करने की बात कही।
बैठक में यह भी कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक के अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी, ईओ संजय कुमार मिश्रा, गुलशन त्यागी, भारत भूषण गर्ग, विनोद कुमार, शशांक गुप्ता, नरेश मिश्रा, राजेश शर्मा, श्याम वर्मा उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















