👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक सभा में उद्यमियों ने सर्वसम्मति से सुनील जैन को अध्यक्ष व अमन गुप्ता को सचिव चुन लिया। सभी उद्यमियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और एक जुटता के साथ उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध संघर्ष करेंगे।
एसोसिएशन की सम्पन्न हुई सभा में उद्यमी विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ललित अग्रवाल छावनी वाले, सरदार हरविंद्र सिंह, संजय गर्ग, दिपांशु गर्ग, संजय गोयल आदि उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342























