फरीदपुर की प्रधान पद पर सुलेखा देवी निर्वाचित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली ब्लाक के गांव फरीदपुर में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में सुलेखा को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वदी मनजीत को 858 मतों से पराजित किया। विजयी प्रत्याशी सुलेखा के समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वह बिना किसी भेदभाव के गांव के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।
बता दें कि प्रधान पद के इस उपचुनाव में 2315 मतदाताओं में से 1420 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किए जिसमें से सुलेखा को 1030 मत तथा मनजीत सिंह को 172 वोट मिले और यह पद पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह के निधन के कारण रिक्त हुआ था। सुलेखा देवी पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह की पत्नी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























