👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि कड़ी मेहनत और परिश्रम से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक जनपद के पुलिस कर्मियों को सम्बोधित कर रहे थे, जो विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी होकर लौटे है।
बता दें कि जनपद के अनेक पुलिस कर्मियों ने अंतर्जनपदीय तैराकी, क्रास कंट्री व वाटर पोलो तथा लखनऊ में आयोजित यूपी पुलिस क्रास कंट्री व तैराकी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किए है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में और अधिक पदक जीतने के लिए कड़ा अभ्यास करें और कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 7217476408

























