
दरोगा पर अभद्रता का आरोप, उपनिरीक्षक को हल्के के दायित्व से हटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में मोहर्रम की नौवीं रात निकाले गए जुलूस के दौरान कहासुनी हो गई। लोगों ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया जिसके बाद पिलखुवा सीओ मनीष चंद्र, एसडीएम धौलाना मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल दरोगा अरुण कुमार को हलके के दायित्व से हटकर थाने से संबद्ध कर दिया गया है।
आपको बता दें कि मोहर्रम की नवीं रात निकल गए जुलूस के दौरान लोग जुलूस में करतब दिखा रहे थे। इसी बीच दरोगा से विवाद हो गया। लोगों ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। धरना ग्राम प्रधान अतीक अहमद, उस्ताद खलीफा इकराम कुरैशी आदि ने दिया। मोहर्रम कमेटी व प्रशासन के बीच आपसी सहमति पर धरना समाप्त हो गया। उप निरीक्षक अरुण कुमार को हल्के के दायित्व से हटाकर थाने से संबद्ध कर दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























