हापुड़ में पुलिस के सामने स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंटबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। अपनी जान की परवाह किए बगैर व औरों की जान को दाव पर लगाकर यह बाइक सवार लगातार स्टंट कर रहे हैं। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि हापुड़ की रेलवे रोड की है। यह वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हापुड़ के व्यस्त मार्गों में से एक रेलवे रोड पर एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दिए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी के सामने से होकर गुजरे इन बाइक सवारों पर किसी ने कार्रवाई नहीं की है जिससे लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
हापुड़ की रेलवे रोड की वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि स्टंटबाजों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है जो कि पुलिस के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ाकर जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत है। आपको बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर हुड़दंगी जमकर हुड़दंग काटते हैं।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























