संदिग्धों की सूचना 112 पर दें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगर किसी भी सार्वर्जनिक स्थान पर कुछ संदिग्ध चीज दिखती है अथवा कोई व्यक्ति संदिग्ध हरकत करते दिखता है तो इसकी सूचना देने के लिये तुरन्त 112 नम्बर डायल करें। नागरिकों में इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिये पुलिस मुख्यालय में सोमवार को ‘एक पहल’ कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीपी प्रशांत कुमार होंगे। इसके अलावा डायल-112 की एडीजी नीरा रावत समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी सहित पूरी यूपी में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से 112 की सुविधा नागरिकों को दी गई है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























