हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंटबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी स्टंट बाज लगातार अपनी और औरों की जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड से सामने आया है जहां एक गाड़ी में चार युवा स्टंट करते हुए दिखाई दिए। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का 10,500 रुपए का चालान कर दिया।
दरअसल शनिवार को हापुड़ की मेरठ रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ जिसमें नजर आ रहा था कि एक गाड़ी की चारों खिड़की पर युवा लटक कर स्टंट कर रहे हैं। आप ही सोचिए कि यदि चारों खिड़की पर स्टंट हो रहा है तो कार का स्टेरिंग किसके हाथों में होगा? अपने साथ-साथ औरों की जिंदगी भी दाव पर लगाने वाले इन स्टंटबाजों की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी के खिलाफ जुर्माना किया और चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700



























