
छात्र छात्राओ को पाठ्य सामग्री वितरित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड़ की अति पिछड़ी बस्ती सैनी नगर राजीव विहार में स्थित शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल में गाजियाबाद से आकर इंजी० अशोक माहेश्वरी एवं कांता माहेश्वरी ने अपने स्व० सुपुत्र इंजी० सुनय माहेश्वरी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को कापी, पैंसिल,रबर,टॉफ़ी,बिस्कुट,चाकलेट,वेफर्स आदि का वितरण किया।
इस अवसर पर जहाँ सभी बच्चों ने उपहार पाकर प्रसन्नता व्यक्त की, वहीं पर इन अभावग्रस्त बच्चों को यह उपहार देकर अशोक माहेश्वरी एवं कांता माहेश्वरी को आत्म संतुष्टि का बोध हुआ। इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार तोषनीवाल का सहयोग रहा।
बच्चों के साथ विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को भी एक एक पैकेट उपहार में दिए गए। इस अवसर पर मोहित चौहान, कैलाश चन्द चौहान, महेन्द्र सिंह,अलीशा,पूनम,पूजा भी उपस्थित रही। अन्त में विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651



















