विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज में जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी छात्राओं ने अनेक माडल बनकर प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील त्यागी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल त्यागी ने रीबन काटकर एवं सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल त्यागी ने जीवन में विज्ञान के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने मनुष्य को दुखों से छुटकारा दिलाने में उसकी अज्ञानता को दूर भगाने में, उसकी मुश्किलों को कम करने में, सार्थक भूमिका निभाई है। सीएमओ डा.सुनील त्यागी व उप शिक्षा निदेशक मेरठ डीआईओएस ज्योति प्रसाद ने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने द सोल्जर, डीएनए माडल, स्वसन तंत्र, ज्वालामुखी, सीवरेज वाटर, ट्रीटमेंट प्लांट एवं हार्ट माडल, वायु प्रदूषण, मानव उत्सर्जन तंत्र माडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के सदस्यों में उपकार दत्त शर्मा प्रधानाचार्य आदर्श कालेज नली हुसैनपुर, कुलदीप गर्ग प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















