अलीगढ़ में जनपद हापुड़ के चार शिक्षकों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ व मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद अलीगढ़ के कल्याणसिंह हैबीटेट सेंटर में 26 और 27 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में जनपद हापुड़ के चार शिक्षकों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया।
दो दिवसीय शैक्षिक समागम में पारुल प्रियम धौलाना से,कुंवर पाल सिंह गढ़ से ,अंजना हापुड़ से व डॉ. रेणु देवी हापुड़ ब्लॉक हापुड़ से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपने विद्यालयों में निपुण लक्ष्य प्राप्ति, उपस्थिति एवं ठहराव और प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों की सफलता के लिए किए गए प्रयासों को एक दूसरे के साथ साझा किया।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने उन शिक्षकों की सराहना की जिन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रयासों से विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलीगढ़ इन्द्रविक्रम सिंह ने सभी प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा की नींव बताते हुए बच्चे के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी देते हुए शिक्षकों को प्रेरित किया। इस शैक्षिक समागम में प्रदेश के सभी जनपदों से 250 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जनपद से सम्मानित होने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री उत्तरप्रदेश द्वारा सम्मान पत्र देकर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ राकेश सिंह ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
जनपद अलीगढ़ के शिक्षकों ने चार कमरों में शिक्षण कार्य और मीना मंच की प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें गणित, विज्ञान हिंदी, उर्दू अंग्रेजी, कला, एसएसटी आदि विषयों के टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों के द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अलीगढ़ अध्यक्ष सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे।मिशन शिक्षण संवाद जनपद हापुड़ की टीम द्वारा प्रदेश की टीम के साथ मिलकर जनपद में निरंतर पढ़ाई से प्रतियोगिता,प्रकृति मित्र अभियान व अनेक शैक्षणिक सामग्री वाटस एप्प के माध्यम से प्रतिदिन प्रेषित की जाती हैं।जिससे विभाग द्वारा दिये गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















