हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एस0एस0वी0 कॉलिज, हापुड में सृजन संचार के सहयोग से ” नवाचार तथा उद्यमिता के वातावरण विकास पर एक फैकल्टी डेवलपमेन्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सृजन संचार से डॉ0 शैलेन्द्र जायसवाल तथा डॉ० अदितेन्द्र जायसवाल ने नवाचार तथा उद्यमिता, नये उत्पादों के विकास तथा उद्यमी कैसे बने पर अपने विचार व्यक्त किये तथा छात्र / छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए प्राचार्य प्रो० नवीन चन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रबन्ध समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता (बीमे वाले) ने छात्र-छात्राओं को नौकरी न करने वाला बल्कि नौकरी देने वाला बनने का आहवान किया। मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले) बताया कि कैसे शोध को उद्यमिता से जोडा जाये जिससे नवाचार तथा उद्यम को संयुक्त किया जा सके। उप-प्रधान प्रभात कुमार अग्रवाल व उपमंत्री राजेन्द्र अग्रवाल ( रोशे) ने स्वरोजगार के लिये प्रोत्साहित किया । द्वितीय सत्र में हापुड जिले के उद्यमियों के साथ प्राध्यापको तथा विद्यार्थियो का सीधा संवाद हुआ जिसमें उद्योग तथा शिक्षा जगत के बीच के अन्तर को समाप्त करने का प्रयास किया गया।
उद्यमियों ने उद्योग में नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उद्योग को किस प्रकार के शोध की आवश्यकता है, यह महाविद्यालय के प्राध्यापको के साथ साझा किया। हापुड जिले के उद्योग महाविद्यालय को तथा महाविद्यालय हापुड़ जिले के उद्योगो को कैसे सहयोग कर सकते हैं। इस पर विचार विमर्श हुआ। उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व विजय शंकर शर्मा, अशोक छारिया, शान्तनु सिंहल, सरकार कर्ण सिंह, राजेन्द्र आदि उद्योगपतियों ने किया। शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कार्यक्रम संयोजक डॉ० नीनू अग्रवाल, डॉ० संगीता अग्रवाल, डॉ० स्वागता बासु, राजभूषण मौर्य, डॉ० आर०के० शर्मा, डॉ०जी0के0 शर्मा, डॉ० सुदर्शन त्यागी, डॉ० लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ० राहुल कुमार, डॉ० दीपक कुमार, डॉ० विपिन कुमार मलिक, डॉ० इन्दु यादव, डॉ० गजाला परवीन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्ध समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता (बीमे वाले) ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















