हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर दादरी निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने कंपनी में पैसा लगवा कर उसे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और 13,54000 रुपए हड़प लिए। इसके लिए पीड़ित ने अपना मकान तक बेच दिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर दादरी निवासी मोइनुद्दीन ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाक़ात गांव ददायरा निवासी कुछ लोगों से हुई थी। लोगों ने उसे झांसा दिया और एक कंपनी में निवेश करने के नाम पर 13.54 लाख रुपए हड़प लिए। मोटा मुनाफा कमाने के लालच में पीड़ित आरोपियों के झांसी में आ गया। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















