
“एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 4th जिला योगासन चैंपियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला योगासन चैंपियनशिप– 2026, की योग प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। यह प्रतिस्पर्धा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हापुड़ तथा उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई,।
प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट योग प्रदर्शन एवं अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जीत हासिल की।
कक्षा 7 की छात्रा अर्पिता श्रीवास ने चतुर्थ स्थान,कक्षा 8 के छात्र अवीरल चौहान ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 10 की छात्रा पलक कश्यप ने तृतीय स्थान पर विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।”
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पंडिर ने कहा कि” हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ,जनपद एवं प्रदेश का नाम गौरवित करेंगे।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में योग शिक्षिका रेखा चौहान एवं शिक्षक निखिल रावत का विशेष योगदान रहा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















