हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता की शपथ ली और स्कूल व स्कूल परिसर को साफ रखने का संकल्प लिया। शिक्षकों व छात्रों ने इस दौरान शपथ लेने के साथ वादा किया कि वह अपने घरों को जाकर भी साफ रखेंगे और अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्र किरण, जगजीत सिंह, कविता सिंह, हरेंद्र कुमार, गोपाल सिंह, मोहम्मद यामीन सैफी, बबीता, चंदन कुमार शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे जिन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ ली।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























