हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट में शुक्रवार की सुबह एक छात्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को रुद्रा इंस्टिट्यूट में परीक्षा थी। सुरक्षाकर्मी विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गेट पर ड्यूटी दे रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक छात्र बाइक से कॉलेज पहुंचा। छात्र ने गेट के सामने बाइक खड़ी कर दी। गार्ड ने छात्र से बाइक हटाने के लिए कहा तो छात्र गार्ड के साथ गाली गलौच करने लगा। इसके बाद गार्ड ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उसको वहां से भगा दिया। कुछ ही देर बाद छात्र बन्दूक लेकर दोबारा कॉलेज पहुँचा उसने गार्ड पर एक के बाद एक फायरिंग शुरू कर दी। छात्र ने गार्ड के ऊपर तीन फायरिंग की जिसमे से एक गोली गार्ड विजय सिंह के हाथो को छूकर निकल गयी जिससे गार्ड घायल हो गया। इसके बाद छात्र गार्ड को जान से मरने की धमकी देकर भाग गया। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने गार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























