
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, परिजनों ने कोल्डड्रिंक में जहर पिलाने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एक नाबालिक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव हाजीपुर निवासी कुणाल ने बताया कि उसकी 15 साल की बहन नीति कक्षा 8 की छात्रा है। 21 मई की दोपहर पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। ऐसे में कुचेसर चौपला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। छात्रा को मेरठ मेडिकल ले जाया गया। तबीयत ठीक होने के बाद परिजन उसे घर ले आए। 27 मई को दोबारा उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सिखेड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 मई को मेरठ मेडिकल में छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है और थाने में तहरीर दी है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























