हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के चटाई वाला मोहल्ला निवासी एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के चटाई वाला मोहल्ला निवासी मनोज की पुत्री सोनम कक्षा नवी में पढ़ती थी। सोनम की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

























