हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसान डिग्री कालेज सिम्भावली में प्रवेशिका में कथित धांधली और पार्किंग वसूली के विरोध में शुक्रवार को कालेज परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर नितिन पुनिया, सुमित ठाकुर, आशीष, बिट्टू जाटव, प्रियांशु वर्मा, देवांश चौहान, आदित्य अग्रवाल सहित सैकड़ों छात्र नेता उपस्थित थे। उन्होंने मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि कई छात्रों ने विश्व विद्यालय से संबंधित दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फीस भी जमा करा दी है। इसके बावजूद भी कॉलेज प्रशासन इन छात्रों के दाखिले निरस्त करने की धमकी दे रहा है। वहीं कुछ छात्र ऐसे भी है जिनके दाखिले की प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन तक नहीं हुआ और कॉलेज प्रशासन ने उनका दाखिला कर लिया है।
























