
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे एक गांव में संचालित स्कूल में फीस को लेकर शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी जिसके बाद परिजन आग बबूला हो गए और वह स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष में समझौता हो गया।
दरअसल एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे की फीस रुकी हुई थी। फीस रुकने के कारण शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो वह स्कूल पहुंचे। इसके बाद मामला बिगड़ गया। शिक्षक को और स्वजन में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























