👁 0 views Views
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालु जाम में फंसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन यातायात में फंस गए जिस कारण ट्रैफिक इंतजाम धरे रह गए और दोनों ओर मीलों लम्बी वाहनों की कतारें लग गई। जाम में फंसने के कारण यात्री बिलबिला गए।
बुद्ध पूर्णिमा पर ट्रैफिक व्यवस्था की सुचारू रुप से संचालित करने के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए थे और रुट डायवर्जन भी किया था, परंतु श्रद्धालुओं के सैलाब के आगे सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई। पुलिस ट्रैफिक सुधार में लगी रही।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























