👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में शनिवार की रात से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है। ऐसे में पुलिस जगह-जगह जाकर लोगों को नाइट कर्फ्यू के प्रति जागरूक कर रही है। शनिवार की रात हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर में लोगों को नाइट कर्फ्यू के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि नाइट कर्फ्यू का समय रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक है। ऐसे में जनपद हापुड़ में नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस 28 जगह चेकिंग करेगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041






















