आवारा कुत्तों ने युवक को दौड़ाया, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बराही मोहल्ले के हालात तो यह है कि यहां से निकलना लोगों के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि आवारा कुत्ते कभी भी हमलावर हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। मामले से जुड़े सीसीटीवी भी कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान न होने की वजह से लोग बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की कई बार मांग की लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

हापुड़ के बराही मोहल्ले में बुधवार को भी आवारा कुत्तों ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया और उसे काफी दूर तक दौड़ाया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो सभी को चौंका दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग ना जाने क्यों चैन की नींद सो रहा है? यदि आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो लोगों की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























