हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर चोरी-छिपे शराब बेच रहे तीन ग्रामीणों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना बहादुरगढ़ पुलिस गश्त पर थी कि अलग-अलग स्थानों पर चोरी-छिपे शराब बेच रहे तीन ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना बहादुरगढ़ के गांव सेहल का मांगे व सुनील तथा कस्बा बहादुरगढ़ का प्रेम है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। मांगे पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चार मुकद्दमे पहले ही दर्ज है।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक

पायल गुप्ता व डॉ विपिन गुप्ता की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं























