रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने का विरोध करने पर गेटमैन पर पथराव
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर स्थित फाटक संख्या-62 सी पर युवकों ने गेटमैन पर पथराव कर दिया। इस दौरान गेटमैन ने किसी तरह खुद को बचाया और हिम्मत का परिचय देते हुए एक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दिल्ली के नजफगढ़ के विपिन शर्मा ने बताया कि वह बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-62 सी पर गेटमैन के पद पर तैनात है। मामला शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे के आसपास का है। ट्रेन आने के चलते उसने फाटक बंद कर दिया। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जब गेटमैन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गेटमैन पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद गेटमैन ने भागते हुए एक को दबोच लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गेटमैन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























