👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्रीनगर सुधार समिति ने मौहल्ले में साफ-सफाई का बीड़ा उठा हुआ है। समिति के पदाधिकारियों ने 25 वर्ष पुराने पीपल के पास चबूतरे पर साफ-सफाई की और सभी को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सभी से सफाई रखने की अपील की। हिंदू धर्म में पीपल की विशेष मान्यता है जिसके चलते यहां साफ-सफाई की गई। इस दौरान मयंक सोलंकी, दीपक गिरी, अरुण शर्मा, सुभाष पंडित, राज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
























