👁 0 views Views
अलाव के सहारे काटी रात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रविवार-सोमवार की रात को पड़े भयंकर कोहरे का असर हापुड़ में दिखाई दिया है और लोगों ने आग के सहार रात काटी। ठिठुरन भरी सर्दी में बढ़ते हुए कोहरे के प्रभाव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और लोग सर्दी से कांप उठे। ऐसे में अनेक सामाजिक संगठन व समाजसेवी आगे आए और हापुड़ के विभिन्न चौराहों, बस अड्डों व रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की, जहां लोगों ने आग से राहत महसूस की। कई समाजसेवियों ने सोमवार को रेलवे रोड पर निःशुल्क चाय व बिस्कुट वितरित किए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























