
भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने भटियाना में किया पानी की टंकी का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भटियाना में जल वंदन-जल अर्पण कार्यक्रम के तहत पानी की टंकी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हापुड़ सदर विधायक विजय पाल आढ़ती मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने पानी की टंकी का उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक ने टंकी से मिलने वाले पानी को स्वयं पीकर उसकी शुद्धता का अनुभव किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विजय पाल आढ़ती ने क्षेत्रवासियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















