
👁 14 views Views
शाहपुर जट की चोरी का खुलासा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम शाहपुर जट्ट स्थित एक मकान में चोरी की करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हापुड के निवाजी पुरा का आसिफ उर्फ लालबाल है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी व चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि से सम्बन्धित करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















