पाकिस्तान पर भड़के हिंदू नेता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेशी मंत्री बिलावल भुट्टों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने सोमवार को हापुड़ में विरोध व्यक्त किया और प्रदर्शन कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
यूनाईडेट हिंदू फ्रंट के प्रभारी संजय त्यागी व छतरपाल सिंह व संजय अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता सोमवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन उल्टे-बयान देकर वैमनस्य की खाई को गहरा कर रहा है। संगठन ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की मांग की है। हिंदू नेताओं ने जिलाधिकारी मेधा रुपम को एक ज्ञापन मांग के समर्थन में दिया।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















