कोहरे से रफ्तार थमी, वुलन के लिए भीड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ठिठुरन भरी सर्दी में बढ़ते हुए कोहरे ने मंगलवार को जनपद हापुड़ में जीवन की रफ्तार के पहिए की गति को कुछ ज्यादा ही धीमा कर दिया जिस कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। हापुड़ में बुधवार को बाजार देरी से खुले और स्कूलों में उपस्थिति कम नजर आई। जनपद हापुड़ का बुधवार को अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाये रहने की उम्मीद जताई है।
बुधवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो गली-मौहल्ले तथा खेतों पर कोहरे की चादर देख कर दंग रह गए जिस कारण दृश्यता काफी कम रह गई। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। रोडवेज के सूत्रों ने बताया कि रात में कोहरा छा जाने से बसों को रास्तों में ही टोल, ढाबों आदि पर ही रोक दिया।
हापुड़ के बाजार देरी से खुले, परंतु दोपहर तक ग्राहक नदारत था। ठिठुरन भरी सर्दी के कारण दिन छिपते ही दुकानें बंद होने लगती है। व्यापारिक काम्प्लैक्स व माल आदि में भी व्यवसायी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। हापुड़ में रेलवे रोड व गढ़ रोड पर वुलन कपड़ों की भारी सेल लगी है और लोग सेल वाले काउंटरों पर वुलन कपड़े खरीदने के लिए उमड़ रहे है। इन सेल काउंटरों पर ब्राडेड कह कर वुलन कपड़े बेचे जा रहे है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























