धंधेबाज कहां से शराब लाकर बेच रहे है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है और जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस शराब, गांजा आदि रोजाना बरामद कर रही है, परंतु अभी तक यह तथ्य उजागर नहीं हुआ है कि शराब के धंधेबाज अपने-अपने इलाकें में देशी शराब के पव्वे किस ठिकाने से लाकर बेच रहे है।
थान हापुड़ देहात पुलिस ने जोगीपुरा हापुड़ के शहजाद को 20 पव्वे देशी शराब के साथ डबल रोड से गिरफ्तार कर लिया। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव भदस्याना के वीर सिंह को 24 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने मुखबिर की एक सूचना पर गांव करनपुर जट के मांगेराम को 30 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ लिया।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























