राष्ट्र गौरव पद यात्रा का पिलखुआ में हुआ भव्य स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अवधूत नर्मदानंद बापू जी के नेतृत्व में देश में गौ बचाओ,वृक्ष लगाओ के संकल्प के साथ श्रीनगर के लाल चौक से अयोध्या तक चल रही राष्ट्र गौरव पद यात्रा के मंगलवार को पिलखुवा पहुंच ने पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया और संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर विधायक धर्मेश तोमर,भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग,समाज सेवक सुनील गर्ग आदि ने संत को माला पहनाकर कर स्वागत किया।सन्त ने कहा कि राष्ट्र गौरव पद यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और गौ संरक्षण का संदेश देना है।नागरिकों ने गौरव संरक्षण और पौधारोपण करने की शपथ ली है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

























