👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्री के पर्व को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बाबूगढ़ के छपकौली में श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भी सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार को बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट, विपिन कुमार ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे सभी पर निगाह रखी जा सके। शिवभक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। पांच हजार वर्ष पुराने इस मंदिर में साफ-सफाई और विशेष सजावट की गई है। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

























