
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिसोदिया शनिवार को धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की। कथा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण किया तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और जीवन मूल्यों का अमूल्य स्रोत है। ऐसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कथाएं समाज में नैतिकता, सद्भाव, सेवा और मानव कल्याण की भावना को सुदृढ़ करती हैं। कथा के माध्यम से हमें धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
इस पावन आयोजन के लिए मंदिर समिति, कथा आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली का वातावरण निरंतर बना रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























