
पिलखुवा: युवक पर चाकू से हमला, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में किसी बात को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए पीड़ित के भाई पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया जिसकी हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
मामला शनिवार की सुबह का है जब स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास एक युवक को बुलाया। दौलत गिरी जैसे ही बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव करने आए दौलत के भाई पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया जिससे वह चोटिल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए दौलत गिरी को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























