
गांव देहरा में हुई मारपीट के मामले में दो महिला समेत 6 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव देहरा की औरंगजेब ने बताया कि उसका चचेरा भाई शाहनवाज बुधवार को घर से बस स्टैंड जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे फरहान, हनीफ, आकिब, अली मोहम्मद और आकिब की बहन व मां ने उसे रोका और गाली गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। घायल के स्वजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























