हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर दिल्ली के शाहदरा निवासी सैयद फैजल असलम ने ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई करते हुए हाफिजपुर पुलिस ने कुछ आरोपियों समेत एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैयद फैसल असलम का कहना है कि कुछ साल पहले उसका निकाह हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी के रहने वाले बरकत की पुत्री खुशबू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही खुशबू षड्यंत्र के तहत उसको और उसके परिजनों को परेशान करने लगी लेकिन उसके ससुर ने ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए हड़प लिए जो लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772






















