
खुर्जा-मेरठ सिटी रेलवे मार्ग पर चलेगी नई मेमू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खुर्जा से मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेल मंत्री ने खुर्जा से मेरठ सिटी के बीच एक नई मेमू ट्रेन संचालन की स्वीकृति दे दी है। इसे जल्द संचालित करने की योजना है।
रेल सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति देते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र भेजा है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि खुर्जा से मेरठ सिटी के मध्य नई ट्रेन मेमू 64573-64574 वाया बुलंदशहर होते हुए होगी। मेमू के संचालन से रेल यात्रियों का राहत मिलेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















