
यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक, शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार उत्तर पुस्तिका में इस बार दो नहीं बल्कि एक मुख्य कवर ही होगा। साथ ही उत्तर पुस्तिका का रंग भी दूसरा होगा। 2026 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का रंग लाल था। इस बार परीक्षार्थियों को दूसरे रंग की
उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि इस बार का रंग क्या होगा यह यूपी बोर्ड ने अभी तक गोपनीय रखा है। पहले पेज पर परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर आदि भरना होता था और दूसरे मुख्य पेज पर परीक्षक मूल्यांकन के बाद नंबर अंकित करते थे। बदलाव से अभ्यर्थियों को सहूलियत तो होगी ही साथ ही इसमें बदलाव की गुंजाइश नहीं होगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















