
रिश्वतखोर कानूनगो विजेंद्र सिंह के अधिकारियों के भी होश उड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में तैनात रिश्वतखोर कानूनगो विजेंद्र सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को रंगे हाथों 50,000 की रिश्वत लेते दबोचा था जो जेल में करवटे बदल रहा है और बाहर आने के लिए तड़प रहा है। वही रिश्वतखोर के साथियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है जिनकी रातों की नींद भी उड़ गई है।
आपको बता दें कि रिश्वतखोर इतना भ्रष्ट है कि वह रिश्वत लेने के लिए स्वयं ही मेडिकल स्टोर पर पहुंच गया जिसने बिना किसी चिंता के रिश्वत थाम ली। इसके पश्चात एंटी करप्शन ने रंगे हाथों उसे दबोच लिया। रिश्वतखोर कानूनगो विजेंद्र सिंह झटपटाने लगा जो रात भर करवटे बदलता रहा। वहीं रिश्वतखोर के साथियों में भी बेचैनी का माहौल है।
आपको बता दें कि कानूनगो विजेंद्र सिंह ने सौलाना गांव निवासी चिकित्सक डॉक्टर केपी सिंह से जमीन संबंधी कागज के एवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। बुधवार को कानूनगो ₹50,000 की पहली किस्त लेने के लिए चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचा जिसके बाद उसे टीम ने जाल बिछाकर दबोच लिया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















