👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए ट्रेनों में कोच बढ़ाने की कवायद रेलवे विभाग ने की है। इसी क्रम में संगम एक्सप्रेस में रेलवे ने 26 फरवरी से 11 मार्च तक शयनयान कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। फिलहाल एक शयनयान कोच बढ़ाया गया है जिससे यात्री राहत भरा सफर कर सके। बता दें कि होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देख संगम एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए गए हैं।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से























