
सिंभावली: इंटर कॉलेज के बाहर छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित आर.एस.के. इंटर कॉलेज के बाहर कक्षा 12वीं के छात्र से दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दबंगों द्वारा छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है। लोहे के पंच, लात-घूंसों से छात्र को पीटा गया। मारपीट की वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि छात्र की आंख में गंभीर चोट आई है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706
























